पश्चिमी कूटनीतिक सूत्रों ने दावा किया है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने जिनेवा में विरोधियों के साथ बातचीत की हामी भर ली है और देश के पांच उच्च अधिकारियों को बातचीत के लिये निर्धारित भी कर दिया है।ताबनाक की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री वायलुल हलकी बातचीत करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और उनके साथ चार अन्य लोगों के नाम मास्को को सौंपे गए हैं ताकि रूस उन लोगों के विरोधियों के साथ बातचीत का अंतिम फैसला ले। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के सहायक तारिक जमील का नाम भी बातचीत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल है।रूस और अमेरिका अगले महीने जिनेवा में होने वाली बैठक में सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और विद्रोही नेताओं को बातचीत की मेज़ पर बैठा कर देश में दो साल से जारी लड़ाई को खत्म करना चाहते हैं।यूरोपीय सूत्रों का कहना है कि विरोधियों की पुष्टि न होने की सूरत में उक्त सूची में तब्दीली हो सकती है। लेकिन फ्रांस सरकार ने पहले ही यह इशारा दे दिया है कि सीरिया सरकार द्वारा निर्धारित किए गए लोग क़ुबूल नहीं हैं।दूसरी ओर जुमेरात को विरोधी भी तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक सभा का आयोजन करने वाले हैं जिसमें वह जिनेवा बातचीत में हिस्सा लेने का एजेंडा तय करेंगे।
22 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 422273
पश्चिमी कूटनीतिक सूत्रों ने दावा किया है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने जिनेवा में विरोधियों के साथ बातचीत की हामी भर ली है और देश के पांच उच्च अधिकारियों को बातचीत के लिये निर्धारित भी कर दिया है।